Gayaji News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज तीसरा दिन रहा। यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह वजीरगंज स्थित पूनम हनुमान मंदिर से हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

अलग-अलग पड़ावों पर कार्यक्रम
सुबह वजीरगंज से शुरू हुई यात्रा दोपहर बाद सैदपुर वारसलीगंज–खरंथ रोड से फिर आगे बढ़ी। शाम होते-होते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस अभियान से जुड़े और कांग्रेस-राजद कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारेबाजी की।
Also Read: तेजस्वी लाइन से भटक चुके हैं, समय बर्बाद कर रहे हैं: Tej Pratap
शेखपुरा में रात्रि विश्राम
यात्रा का आज का अंतिम पड़ाव शेखपुरा रहा। रात 7:30 बजे बरबीघा स्थित डॉ. कृष्ण सिंह चौक पर यात्रा का ठहराव किया गया। यहां सभा के दौरान राहुल और तेजस्वी ने लोगों से संवाद किया और वोटर अधिकार की लड़ाई को मजबूत करने की अपील की।






