Jharkhand में लू का रेड अलर्ट, सभी स्कूलों में 16 जून तक छुट्टी, पांच की मौत

Jharkhand में प्रचंड गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने केजी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 12 जून से 15 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है.

इसके चलते 16 जून को रविवार होने के कारण स्कूलों में कक्षाओं का संचालन अब 17 जून से ही प्रारंभ होगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने इस बारे में मंगलवार को अधिसूचना जारी की.

Jharkhand के पलामू और कोल्हान जिलों में 12 से 14 जून तक लू का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के पलामू और कोल्हान जिलों में 12 से 14 जून तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कुछ जिलों में ऑरेंज और रांची समेत शेष झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को रांची समेत राज्य के 12 जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया जिसमें मेदिनीनगर और सरायकेला का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि गढ़वा का तापमान 45.0 डिग्री रहा. रांची का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया.

Jharkhand में अब तक पांच लोगों की मौत

गर्मी की वजह से राज्य में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. पलामू में एक शिक्षक हजारीबाग में एक अधेड़, तमाड़ में एक व्यक्ति और दुमका में दो लोगों की मौत हो गई है. दुमका में मृत रामपति मुंडा रांची के रहने वाले थे और शिवपहाड़ में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे. गढ़वा जिले में प्रार्थना सभा के दौरान एक छात्र बेहोश होकर गिर गई;और एक शिक्षक भी गर्मी से बेहोश हो गया.

रांची समेत राज्य के शेष भागों में मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी के कारण कोल्हान और पलामू के जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि पलामू और कोल्हान को छोड़कर रांची समेत राज्य के शेष भागों में मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक चल रहा है. राज्य सरकार और मौसम विभाग की इन चेतावनियों के बीच जनता को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है ताकि भीषण गर्मी के दुष्प्रभावों से बचा जा सके.

कहां कितना पारा

मेदिनीनगर 45.4 डिग्री सेल्सियस

कोडरमा 44.0 डिग्री

सरायकेला 45.4 डिग्री

जमशेदपुर 44.4 डिग्री

प सिंहभूम 43.3 डिग्री

बोकारो 43.7 डिग्री

लातेहार 42.1 डिग्री

गिरिडीह 43.7 डिग्री

रामगढ़ 43.4 डिग्री

खूंटी 42.4 डिग्री

चतरा 42.0 डिग्री

रांची 40.7 डिग्री

धनबाद 42.0 डिग्री

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.