Sanjay Mehta ने बनाई ‘झारखंड बचाओ क्रांति सेना’

हजारीबाग लोकसभा से चुनाव लड़ चुके Sanjay Mehta ने अपनी नई पार्टी ‘झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति’ (JBKSS) का गठन किया है।

विस्थापन के मुद्दों पर गंभीरता से काम करना अब आवश्यक: Sanjay Mehta

संजय मेहता का कहना है कि यह पार्टी झारखंड को बचाने और उसके विकास को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। उनके अनुसार, झारखंड की नीतियों, पुनर्वास, और विस्थापन के मुद्दों पर गंभीरता से काम करना अब आवश्यक हो गया है, और JBKSS इसी दिशा में प्रयास करेगी।

संजय मेहता ने स्पष्ट किया है कि वह खुद चुनावी राजनीति से दूर रहेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन अगर कोई उनकी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता है, तो पार्टी का पंजीकरण एक राजनीतिक दल के रूप में किया जाएगा, जिसके बाद वह व्यक्ति चुनाव में हिस्सा ले सकता है।

विस्थापन, नियोजन, स्थानीयता पर होगा जोर: Sanjay Mehta

संजय मेहता ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी झारखंड के विस्थापन, नियोजन, और स्थानीयता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर देगी और झारखंड को नीतिगत समाधान प्रदान करने के लिए कार्य करेगी। इसके साथ ही, उन्होंने jbkss.in नामक वेबसाइट लॉन्च की है, जहाँ कोई भी व्यक्ति मुफ्त में पार्टी का सदस्य बन सकता है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले संजय मेहता ने जयराम महतो की पार्टी JLKM के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उन्होंने JBKSS का गठन किया है। उनका कहना है कि यह संगठन झारखंडी जनता के हितों की रक्षा और विकास के लिए क्रांति की तरह काम करेगा।

यह भी पढ़े: Port Blair का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.