संरक्षण और खोज के अभाव दफन है बेशकीमती खजाना और इतिहास की गाथा

Simdega News: झारखंड की धरती के गर्भ में समृद्ध रियासतों के कई गाथा और बेशकीमती खजाने दफन है। जो दिन प्रति दिन संरक्षण और खोज के अभाव में विलुप्त होते जा रही है। इन्ही में से एक सिमडेगा के बीरू रियासत के जमींदोज महल की रोचक गाथा। जहां इंसान के जिंदा बाघ बन जाने से लेकर समृद्ध खजाने का इतिहास दफन है।

सिमडेगा का बीरूगढ। इसके गर्भ में दफन है इतिहास के कई राज और बेशकीमती खजाने। संरक्षण और खोज के अभाव में विलुप्त होता जा रहा धरोहर। सिमडेगा के बीरूगढ अपने गर्भ में अतीत के कई ऐसी रोचक गाथा और बेशकीमती खजाने को छुपाए हुए है। अगर इसकी खोज शुरू हो तो कालांतर के कई रोचक गाथा सामने आकर अपनी रोचकता से लोगो को आश्चर्य में डाल सकती है। बीर गढ में अभी गंगराजवंश के वंशज रहते हैं।

इनके निवास के ठीक पीछे पहाडी की तलहटी पर एक पुराने जमींदोज हो चुके महल के भग्नावशेष दिखते है जो कई राज समेटे हुए है। वर्तमान राजपरिवार के युवराज दुर्गविजय सिंह देव ने बताया कि वे लोग पुरी गजपति महाराज के वंशज हैं। जो वहां से चलकर यहां तक पहुंचे और उन्होंने रातु महाराज को वाकुंडा हीरा देकर बीरुगढ़ की रियासत प्राप्त की। इसके पहले बीरूगढ की रियासत कोनगादेव के अधीन थी। सन 1326 में कोनगादेव से रातु महाराज ने यह रियासत गंगवंश को सौंपा था।गंगराज वंश के पहले के राजा कोंनगादेव की कहानी बहुत विचित्र है। युवराज ने बताया कि कोंनगादेव बाघराजा थे। वे रात में बाघ बन जाया करते थे। एक बार अपनी रानी का गर्दन अपने पंजे से अलग कर दिया था। तबसे वे अकेले हो गए थे। ये जमींदोज महल यही कोंनगादेव का है। जो जमीन के अंदर से खोजा जाए तो कई राज सामने आ सकते हैं।

बीरुगढ रियासत का इतिहास कहता ये खंडहर कई सौ साल पहले सात तल्ले का महल हुआ करता था। जिसके अंदर से तीन गुफाएं भी थी। युवराज के अनुसार यह महल उनके परिवार से पहले के राजा कोंनगादेव का था। जिन्हे बाघराजा भी कहा जाता था। युवराज ने बताया कि 1937 में एक भूकंप में ये महल जमींदोज हो गया। इसके अंदर कई बेशकीमती सामान भी दफन हो गए। आज बस उसके बाहरी हिस्से दिखते हैं। उन्होंने कहा कि वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस राज को खोलने की कोशिश की है। लेकिन आज तक किसी ने पहल भी नहीं की।हम कोंनगादेव के की इस विचित्र गाथा की पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन युवराज दुर्ग विजय सिंह देव के द्वारा बताई गई गाथा अगर सही है तो इस महल की खुदाई से पुरातत्व के कई राज से पर्दा उठ सकता है।

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.