वार्ड पार्षद की हत्या के बाद परिजनों से मिले Tejashwi Yadav

Vaishali News : वार्ड पार्षद की हत्या के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav), कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर बोला हमला।खबर वैशाली से है जहाँ बीते रात वार्ड पार्षद की हुई हत्या की सूचना मिलते ही पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंचे मृतक के घर जहाँ उन्होंनेबिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों के मन से पुलिस का भय खत्म हो चुका है। दिनदहाड़े जनप्रतिनिधि की हत्या की जा रही है। घर में घुस के मरा जा रहा है। वह भी तब जब पुलिस के लोगों को कई बार उनके परिवार के लोगों के द्वारा सचेत किया था। तेजस्वी यादव ने मृतक के परिवार वालों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तेजस्वी यादव ने पुलिस अधीक्षक वैशाली से हत्यारों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वार्ड पार्षद के द्वारा कई बार सदर थाना में आवेदन देने के बाद भी पुलिस के द्वारा सक्रिय नहीं रहने के कारण यह घटना घटित हुई है। जो काफी दुखद है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग भी दोषी और गुनहगार है चाहे जेल के अंदर बैठकर या जेल के बाहर बैठकर रणनीति बना रहा हो।

सभी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभाल रहा है। अपराधिक खुलेआम घूम रहे हैं। नीतीश कुमार गृह मंत्री भी हैं। उनके पास गृह मंत्रालय और पुलिस महकमा की जिम्मेदारी है। फिर भी लगातार अपराध की घटना बढ़ रही है। अपराधियों के मन में डर नहीं रह गया है। जब पुलिस प्रशासन का ट्रांसफर पोस्टिंग

मुख्यमंत्री का चमचा और बेलचा करता हो। तो आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं। हम लोग शुरू से इस बात को कहते रहे हैं। बिहार में जो पुलिस महकमे में जो ट्रांसफर पोस्टिंग होता है। कुछ खास लोग जो हैं। वहीं सब कुछ करते हैं। डीजीपी की नहीं सुनी जाती है।


यह बिहार की जनता भलीभांति जानती है। बिना चढ़ावे दिए हुए एक भी ट्रांसफर पोस्टिंग बिहार में नहीं होता है। पुलिस महकमा दिन प्रतिदिन लूट में लगा हुआ है। बिहार में लगातार रेप किडनैपिंग जनप्रतिनिधियों की हत्या लूट बलात्कार डकैती हर जगह हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.