Monday, June 30, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTV45 NewsJharkhand में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, CM हेमंत सोरेन ने...

Jharkhand में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने Jharkhand के कई जिलों में 1 जुलाई तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है।

रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार, चतरा और पलामू जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather:  कम दबाव का क्षेत्र बना वजह, लगातार बढ़ रहा खतरा

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है जो धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से अगले कुछ दिनों में राज्य भर में मूसलधार बारिश होने की संभावना है। यह बारिश नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर सकती है।

Jharkhand Weather: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश, राहत व बचाव तैयारियां तेज़

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए आपदा प्रबंधन विभाग, NDRF/SDRF, और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे पूरी तरह से सतर्क रहें और मौसम विभाग के संपर्क में बने रहें। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा –

“राज्य के सभी प्रशासनिक इकाइयां सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करें। जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

अब तक सामान्य से 81% ज्यादा बारिश, रांची में सर्वाधिक

झारखंड में 1 जून से 29 जून 2025 तक औसतन 81% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जहां सामान्य वर्षा 181.4 मिमी होती है, वहीं इस साल अभी तक 327.5 मिमी बारिश हो चुकी है। रांची में 198% और लातेहार में 190% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि गोड्डा और देवघर में अब भी औसत से 27% कम वर्षा हुई है।

यह भी पढ़े: Kamal Kaur Bhabhi हत्याकांड में नया मोड़, दुष्कर्म की जांच के लिए भेजे गए सैंपल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments