Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Muzaffarpur News: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के खिलाफ केस दर्ज

On: October 7, 2025 2:47 PM
Follow Us:
Muzaffarpur News: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के खिलाफ केस दर्ज
---Advertisement---

Muzaffarpur News: बीजेपी के आज़मगढ़ से सांसद भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है. दोनों पर आरोप है कि वे दो दिन पहले मुजफ्फरपुर शहर में एक मॉल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे और उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई थी।

add

इस दौरान दोनों आयोजकों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया। जिससे आम लोगों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके संबंध में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने जिस अदालत में मामला दर्ज किया गया था, उसने इसे स्वीकार कर लिया है और मामले की सुनवाई की तारीख 18 अक्टूबर तय की गई है।

दरअसल, 4 अक्टूबर को शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक के पास एक मॉल का उद्घाटन हुआ था। आयोजकों ने मॉल के उद्घाटन के लिए भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। इस दौरान जब वे पहुंचे तो दोनों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस के साथ-साथ कई बीमार लोग और आम लोग भी फंस गए। इससे आम लोगों को एक घंटे तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Also Read: Samastipur News: समस्तीपुर में जहरीली गोलियों से मासूम की मौत, दो अन्य बच्चे गंभीर हालत में

इस मामले में शिकायतकर्ता और अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा कि जिस तरह से मॉल का उद्घाटन किया गया, वह बेहद खतरनाक और घातक था और तमिलनाडु जैसी घटना घट सकती थी। इसके लिए मैंने सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, एसडीओ पूर्वी और आयोजक के खिलाफ कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है। जिसको कोर्ट ने स्वीकार करते हुए मामले में सुनवाई की तिथि को 18 अक्टूबर 2025 को मुकर्रर किया है।बीएनएस की धारा 223 189(6),189(6) 191(1),190 61(1), 280 272,298,199 (बी) के तहत दर्ज किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

दुनियाभर में आज है वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

दुनियाभर में आज वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

Leave a Comment