Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वैशाली: पटना-हाजीपुर एनएच पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर

On: September 23, 2025 1:21 PM
Follow Us:
पटना-हाजीपुर एनएच पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर
---Advertisement---

Vaishali News: खबर बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पटना-हाजीपुर एनएच पर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार व्यक्ति ने समय रहते समझदारी दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

add

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जल गई। चारों ओर धुआँ फैल गया और घबराए लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। गंगा ब्रिज थाने की पुलिस और दमकल की एक टीम मौके पर पहुँची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालाँकि, तब तक कार पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी।

कार चला रहे युवक की पहचान पटना ज़िले के फतुहा निवासी विशाल गौरव के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह परीक्षा देने मुज़फ़्फ़रपुर जा रहा था। उसने बताया कि उसे कार में आग लगने का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था। एक राहगीर ने कार की ओर इशारा करके बताया कि धुआँ निकल रहा है। उसने कार रोकी और तुरंत बाहर कूद गया। कुछ ही सेकंड में कार में आग लग गई।

Also Read: Osama Bin Laden की हत्या के बाद उसकी बीवियों का क्या हुआ? पाकिस्तानी राष्ट्रपति के पूर्व सलाहकार ने किया खुलासा

दमकल कर्मियों ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के कारण कुछ समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment