Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ब्लास फर्निश-4 में मंगलवार रात एक गंभीर हादसा हुआ। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात मजदूर देवाशीष राय मटेरियल डालने के दौरान मटगन पुश होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मजदूर का दाहिना हाथ और बाएं हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं।

सूचना मिलने के बाद मजदूर को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच के लिए प्लांट प्रशासन ने एक समिति का गठन किया है।
Also Read: नालंदा में राहुल गांधी का हमला: अस्पतालों को बताया ‘मौत का ठिकाना’, नीतीश को कहा ‘रिमोट कंट्रोल CM’
स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि ब्लास फर्निश-4 में यह कोई पहला हादसा नहीं है और पिछले कुछ समय में यहां कई छोटे-मोटे दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) प्रशासन ने कहा कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है और हादसे की पूरी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।





