Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सक्रिय, एसपी ने पंडालों का किया निरीक्षण

On: September 19, 2025 12:40 PM
Follow Us:
Bokaro: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सक्रिय, एसपी ने पंडालों का किया निरीक्षण
---Advertisement---

Bokaro News: बोकारो में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां पूरे जोश में चल रही हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है और सजावट का काम भी तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के उद्देश्य से बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने सेक्टर 9 वैशाली मोड़, गायत्री मंदिर, सेक्टर 2C सहित कई प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा किया।

add

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पूजा समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने तथा पार्किंग की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि पूजा के दौरान भीड़ अधिक रहने की संभावना है इसलिए भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि एंट्री और एग्जिट गेट को चौड़ा किया जाए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सके।

Also Read: Ramgarh जिले में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

एसपी हरविंदर सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि पंडाल और मेले परिसर में किसी भी हालत में बाइक की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने और श्रद्धालुओं को सुगमता से पूजा करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पूरे जिले में पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था, निगरानी कैमरों की व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment