Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया ईरान पर जबरदस्त हमला, दहल उठा मध्य पूर्व

On: February 28, 2026 5:44 PM
Follow Us:
अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया ईरान पर जबरदस्त हमला, दहल उठा मध्य पूर्व
---Advertisement---

अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर जबरदस्त हमला कर दिया है। इससे मध्य पूर्व दहल उठा है। अमेरिका और इज़राइल का ईरान पर संयुक्त हमले ने पूरा विश्व स्तब्ध दिख रहा है। इसके साथ ही मध्य पूर्व एक बार फिर बड़े युद्ध की दहलीज पर खड़ा है। अमेरिका और इज़राइल ने शनिवार को ईरान पर बडे़ पैमाने पर हवाई और समुद्री मार्गों से मिसाइल से हमले शुरू कर दिए। इस हमले से पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

add

इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद हालात तेजी से बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं और बड़े क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका गहरा गई है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि मुख्य युद्ध अभियान अब शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने ईरान में “मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस” शुरू कर दिया है।

ट्रंप ने कहा कि ये कार्रवाई अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। और ईरान को परमाणु हथियार किसी भी कीमत पर हासिल नहीं करने दिया जाएगा। अमेरिकी सेना ईरानी मिसाइल सिस्टम और नौसेना को नष्ट करेगी। ईरानी सेना को चेतावनी देते हुए कहा कि “हथियार डालो या गंभीर परिणाम भुगतो।” ट्रंप ने ईरानी जनता से भी अपील की कि हमलों के बाद वे अपने शासन में बदलाव पर विचार करें और अमेरिका उनके साथ खड़ा रहेगा।

तेहरान में जगह-जगह धमाके की खबर आ रही है। सैन्य ठिकाने निशाने पर हैं। ईरान के कई दूसरे शहरों में जोरदार धमाके हो रहे हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेजे जाने की रिपोर्ट है। हवाई और मिसाइल हमलों से देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। ये हमला अमेरिका और ईरान के बीच तीसरे दौर की परमाणु वार्ता विफल होने के बाद हुआ है।

ईरान के जवाबी हमले से संघर्ष और भी गंभीर होता जा रहा है

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़राइल की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी सतर्क कर दिया गया है। कई देशों ने एहतियातन अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

दुनियाभर के नजरें अब इस युद्ध पर टिकी है। चीन, रूस सहित दुनिया के दूसरे देशों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Also Read- अमेरिका‑ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल 7 महीने के उच्चतम स्तर पर, गोल्ड-सिल्वर बाज़ार में भी हलचल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment