Monday, July 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTV45 NewsAnand Mishra ने नहीं छोड़ी जन सुराज, लेकिन अब सक्रिय नहीं: प्रशांत...

Anand Mishra ने नहीं छोड़ी जन सुराज, लेकिन अब सक्रिय नहीं: प्रशांत किशोर

पूर्व आईपीएस अधिकारी और जन सुराज के युवा अध्यक्ष रहे Anand Mishra को लेकर चल रही अटकलों पर अब प्रशांत किशोर ने खुद स्थिति स्पष्ट की है।

उन्होंने कहा कि आनंद मिश्रा ने पार्टी नहीं छोड़ी है, लेकिन फिलहाल वे सक्रिय भूमिका में नहीं हैं

आरा में बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर (PK) ने कहा,

“आनंद मिश्रा अपने लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने जन सुराज के युवा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन अभी तक पार्टी छोड़ी नहीं है।”

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि

“जन सुराज किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, ना मेरी, ना आनंद मिश्रा की। अगर मैं भी कल छोड़ दूं, तो भी जन सुराज की सोच नहीं रुकेगी। ये एक व्यवस्था परिवर्तन की यात्रा है।”

Anand Mishra के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज

आनंद मिश्रा के हालिया राजनीतिक रुख से उनके भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने अगले कदम का खुलासा नहीं किया है। पिछले महीने मिश्रा ने जन सुराज के युवा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और तब से वे पार्टी गतिविधियों में भी नहीं दिखे हैं।

आईपीएस से राजनीति तक

  • 2011 बैच के IPS आनंद मिश्रा ने असम और मणिपुर में सेवाएं दीं।
  • 2023 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लिया और राजनीति में प्रवेश किया।
  • 2024 लोकसभा चुनाव में बक्सर से निर्दलीय लड़े, पर हार का सामना करना पड़ा।
  • बाद में वे जन सुराज से जुड़े, लेकिन अब फिर उनके रुख में बदलाव देखा जा रहा है।

जन सुराज के भीतर ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है जब पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर जोर-शोर से काम कर रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: RJD में ‘जयचंद’ की गूंज: तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित करने पर Tejashwi Yadav बोले – “लालू जी का निर्णय सर्वोपरि”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments