Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

Bihar BJP में नई संगठनात्मक टीम का ऐलान, जायसवाल की नई टीम में 13 क्षेत्रीय प्रभारी और सह प्रभारी

On: June 1, 2025 5:43 AM
Follow Us:
BJP Jharkhand
---Advertisement---

Patna: बिहार भारतीय जनता पार्टी (Bihar BJP) ने अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूती देते हुए एक और अहम सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने शनिवार शाम को 13 क्षेत्रीय प्रभारियों और 13 क्षेत्रीय सह-प्रभारियों के नामों की घोषणा की। इस नई सूची में कुल 26 नाम शामिल हैं।

यह कदम प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है। इससे पहले हाल ही में पार्टी ने 35 सदस्यीय प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की थी, जिसमें 13 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और दो सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।

यह भी पढ़े: Latehar News: अपने परिवार के नाम पर कई सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं प्रखंड प्रमुख:- रबीना बीबी

डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के दस महीने बाद अपनी पूरी टीम का गठन कर लिया है। यह टीम अब आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति और अभियान को धरातल पर उतारने का काम करेगी।

Bihar BJP: सम्राट चौधरी की परंपरा टूटी

पिछली बार प्रदेश अध्यक्ष रहे सम्राट चौधरी ने 38 पदाधिकारी नियुक्त किए थे, लेकिन उन्होंने किसी भी सांसद, विधायक या विधान पार्षद को संगठन में शामिल नहीं किया था। डॉ. जायसवाल ने इस परंपरा को तोड़ते हुए सांसद धर्मशिला गुप्ता और विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी को अपनी टीम में जगह दी है।

Bihar BJP: अनुभव और युवाओं का संतुलन

जायसवाल की टीम में पुराने और नए चेहरों का संतुलन देखने को मिल रहा है। 15 ऐसे नेताओं को नई कमेटी में स्थान दिया गया है जो सम्राट चौधरी की पिछली कमेटी का हिस्सा नहीं थे। इनमें से कई नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्षों नित्यानंद राय और संजय जायसवाल की टीम में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

वहीं, पिछली कमेटी के 11 पदाधिकारियों को नई टीम में जगह नहीं दी गई है। इस बार कुछ राजनीतिक परिवारों के प्रतिनिधियों को भी संगठन में शामिल किया गया है — ब्रहमदेव पासवान की पुत्री अनामिका पासवान और पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह के पुत्र त्रिविक्रम सिंह को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. जायसवाल की यह नई टीम स्पष्ट रूप से आगामी चुनावों की तैयारी के मद्देनज़र बनाई गई है, जिसमें संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने की मंशा झलकती है। अब देखना होगा कि यह टीम भाजपा को प्रदेश में राजनीतिक मजबूती दिलाने में कितनी सफल होती है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: तंबाकू मुक्त भविष्य के लिए युवाओं को आगे आना होगा- उपायुक्त माधवी मिश्रा

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment