Bigg Boss 19 Winner: ‘बिग बॉस 19’ का विनर घोषित हो गया है। गौरव खन्ना ने शो जीत लिया है। फरहाना और गौरव खन्ना शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट थे। लाइव वोटिंग में गौरव ने बाज़ी मारी और ट्रॉफी अपने नाम की। फरहाना भट्ट शो में दूसरे नंबर पर रहीं।

गौरव खन्ना को कितनी प्राइज मनी मिली?
गौरव खन्ना शो में शुरुआत से ही मजबूत दावेदार रहे हैं। उन्होंने टास्क जीतकर “टिकट टू फिनाले” हासिल किया था। टॉप 5 में उनकी जगह पहले ही पक्की हो गई थी। टॉप 2 में उनका मुकाबला फरहाना भट्ट से रहा। फाइनल के बाद विनर के रूप में उनके नाम की घोषणा हुई और उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली।
Also Read: चीन की छियाओ जियाओ ने साहिबगंज के चंदन सिंह से रचाई वैदिक रीति-रिवाजों वाली शादी
चर्चित अभिनेता हैं गौरव खन्ना
गौरव खन्ना का जन्म 11 दिसंबर 1981 को कानपुर में हुआ। गौरव हिंदी टीवी सीरियल्स में काम करते हैं। उन्हें ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इस भूमिका के लिए उन्हें मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा गौरव ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1’ भी जीता है।





