Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में प्रसिद्ध बिल्डर अनुराग सरावगी की संदिग्ध हालात में मौत, छठी मंजिल से गिरने से गई जान

On: February 6, 2026 1:14 PM
Follow Us:
रांची में प्रसिद्ध बिल्डर अनुराग सरावगी की संदिग्ध हालात में मौत, छठी मंजिल से गिरने से गई जान
---Advertisement---

 रांची के ब्लेयर अपार्टमेंट में देर रात हुई घटना, शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

add

झारखंड की राजधानी रांची के जाने-माने व्यवसायी और रियल एस्टेट कारोबारी अनुराग सरावगी की गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मेन रोड स्थित हिंदपीढ़ी क्षेत्र के ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के समय अनुराग सरावगी अपने अपार्टमेंट में अकेले थे। उनकी पत्नी और पुत्र किसी कार्य से चेन्नई गए हुए थे। अचानक तेज आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पड़ा पाया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी और हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि अनुराग सरावगी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

पड़ोसियों के अनुसार, घटना से पहले अनुराग सरावगी फोन पर किसी से ऊंची आवाज में बातचीत कर रहे थे। वहीं नौकरानी ने बताया कि वह रात में सिगरेट और लाइटर लेकर छठी मंजिल पर गए थे और कुछ समय बाद यह हादसा हुआ।

गिरने के दौरान उनका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

बताया गया है कि उसी अपार्टमेंट के एक अन्य फ्लैट में उनके माता-पिता और एक नौकरानी रहते हैं। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

अनुराग सरावगी जोखीराम दुर्गादत्त समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। उनकी कंपनी ने रांची में जेडी हाई स्ट्रीट मॉल और जेडी सिनेमाज जैसी प्रमुख परियोजनाएं डेवलप की थीं। इसके अलावा गोवा में जेडी विला सहित कई प्रीमियम प्रोजेक्ट्स भी उनके समूह के अंतर्गत आते हैं।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अभी तक किसी सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आर्थिक, पारिवारिक और व्यावसायिक दबाव के सभी पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment