Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Buxar के Aryan Babu को मिला स्टार्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड, नील नितिन मुकेश और खान सर ने किया सम्मानित

On: November 22, 2025 2:48 PM
Follow Us:
झारखंड विधानसभा का 25वां वर्षगांठ आज
---Advertisement---

Patna News: राजधानी पटना के होटल पनाचे में मंगलवार को आयोजित स्टार्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स 2025 में बक्सर के युवा कलाकार आर्यन बाबू ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रौशन किया। बॉलीवुड के सुपरस्टार नील नितिन मुकेश और प्राइड ऑफ बिहार खान की मौजूदगी में उन्हें “Most Talented Singer in Bihar” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

add

उद्घाटन सत्र में नील नितिन मुकेश, खान सर और आर्यन बाबू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर खान सर ने ईस्ट इंडिया चैप्टर मैगज़ीन 2025 के तीसरे संस्करण का विमोचन भी किया। समारोह का आयोजन VKONNECT STARS द्वारा किया गया।

आर्यन बाबू ने पुरस्कार मिलने के बाद कहा कि यह उनके जीवन का सबसे खास पल है और यह उपलब्धि उनके गुरु, माता-पिता, परिवार और सभी शुभचिंतकों के सहयोग से संभव हुई। समारोह में RJ अंजलि, RJ शशि, WowVidushi, संजय भूषण पटियाला, अंशुमन सिन्हा सहित कई प्रसिद्ध हस्तियां भी सम्मानित हुईं।

Also Read: झारखंड विधानसभा का 25वां वर्षगांठ आज, रजत जयंती समारोह में विधायक और कर्मचारी होंगे सम्मानित

नील नितिन मुकेश और खान सर ने पूर्वी भारत की प्रतिभा और कला को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया और आयोजकों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment