Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अमनौर में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भाजपा के पक्ष में किया रोड शो और चुनावी सभा को संबोधित

On: November 2, 2025 7:24 PM
Follow Us:
अमनौर में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का भाजपा समर्थन में चुनावी सभा
---Advertisement---

Bihar Election 2025: भाजपा के स्टार प्रचारक और लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह मंगलवार को अमनौर पहुंचे और एनडीए के पक्ष में प्रचार किया। पवन सिंह हेलीकॉप्टर के माध्यम से हाई स्कूल के क्रीड़ा मैदान में उतरे, जहां से उन्होंने रोड शो शुरू किया।

add

रोड शो अमनौर बाजार, शेखपुरा बलहा होते हुए धरहरा मठिया खेल मैदान तक गया। यहां उन्होंने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह मंटू के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

सभा में अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

स्टार पवन सिंह ने सभा में भोजपुरी और हिंदी भाषाओं में मतदाताओं को संबोधित करते हुए मंटू सिंह के पक्ष में वोट देने का आह्वान किया।

Also Read: झाझा की कोमल कुमारी का 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन

इस अवसर पर कार्यकर्ता और स्थानीय जनता ने पवन सिंह का स्वागत भव्य तरीके से किया, और उनके संदेश को बड़े उत्साह के साथ सुना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment