Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए Samastipur में पिंक रैली का आयोजन

On: September 18, 2025 11:27 AM
Follow Us:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए Samastipur में पिंक रैली का आयोजन
---Advertisement---

Samastipur News: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना एवं स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को समाहरणालय परिसर से “पिंक रैली” का आयोजन किया गया।

add

रैली की शुरुआत जिला उप विकास आयुक्त शैलेजा पांडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस विशेष पहल के माध्यम से महिला मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।

Also Read: हिमालयन स्कूल की बस और ट्रक की टक्कर, कई बच्चे घायल — अमनौर में बड़ा हादसा

महिलाओं की सहभागिता रही विशेष

इस रैली में बड़ी संख्या में सीडीपीओ, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं शामिल हुईं। प्रतिभागियों ने स्कूटी पर सवार होकर समाहरणालय परिसर से रैली की शुरुआत की, जो मुसरीघरारी चौक से होते हुए पटेल मैदान में जाकर संपन्न हुई।

रैली में गुलाबी रंग की थीम को अपनाया गया, जो महिला सशक्तिकरण और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का प्रतीक रहा। रैली के दौरान महिलाओं ने जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर और नारों के माध्यम से आम जनता को मतदान के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment