Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar Chunav 2025: NDA ने ‘संकल्प पत्र’ किया जारी, ‘1 करोड़ नौकरी’ और ‘लखपति दीदी’ समेत किए कई बड़े वादे

On: November 2, 2025 1:05 PM
Follow Us:
Bihar Chunav: NDA ने 'संकल्प पत्र' किया जारी, '1 करोड़ नौकरी' और 'लखपति दीदी' समेत किए कई बड़े वादे  
---Advertisement---

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के लिए वादों की जंग तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने पटना के एक होटल में अपना संयुक्त चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। ‘संकल्प पत्र विकसित बिहार मोदी की गारंटी 2025’ नाम से जारी इस मेनिफेस्टो को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), चिराग पासवान (LJP-R), जीतन राम मांझी (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा (RLM) समेत एनडीए के सभी शीर्ष नेताओं ने एक साथ लॉन्च किया।

add

यह घोषणापत्र विपक्षी ‘इंडिया’ ब्लॉक (महागठबंधन) द्वारा 28 अक्टूबर को जारी ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ के जवाब में आया है, जिसमें ‘हर परिवार एक सरकारी नौकरी’ का वादा किया गया था।

NDA के ‘संकल्प पत्र’ के बड़े वादे

एनडीए ने (Bihar Chunav) अपने ‘संकल्प पत्र’ में “पंचामृत गारंटी” के तहत कई लोकलुभावन वादे किए हैं, जिनका मुख्य फोकस ‘मोदी की गारंटी’ और ‘डबल इंजन’ सरकार के फायदे गिनाना है:

  • रोजगार: युवाओं को साधते हुए 1 करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया गया है। इसके लिए हर जिले में ‘मेगा स्किल सेंटर’ बनाए जाएंगे।
  • महिला सशक्तिकरण: ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी और 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा।
  • किसान: किसानों के लिए ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत किसानों को प्रति वर्ष 3,000 रुपये (कुल 9,000 रुपये सालाना, केंद्र के 6000 रु. मिलाकर) का लाभ दिया जाएगा।
  • अतिपिछड़ा वर्ग (EBC): अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • शिक्षा और स्वास्थ्य: गरीबों के लिए केजी (KG) से लेकर पीजी (PG) तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता देने का वादा किया गया है।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर: 7 नए एक्सप्रेसवे, 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा और 3600 किमी रेल ट्रैक के आधुनिकीकरण का भी संकल्प लिया गया है।

“यह विकसित बिहार का रोडमैप है” – जेपी नड्डा

इस मौके पर बोलते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “यह ‘संकल्प पत्र’ सिर्फ घोषणापत्र नहीं, बल्कि अगले 5 साल के लिए विकसित बिहार का रोडमैप है। यह मोदी की गारंटी है, जो पूरी होकर रहेगी।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले 18-19 सालों में बिहार को ‘जंगलराज’ से बाहर निकालकर ‘सुशासन’ दिया है और यह विकास यात्रा आगे भी इसी गति से जारी रहेगी

 

Also Read: मोकामा हत्याकांड में नया मोड़! दुलार चंद यादव की मौत गोली से नहीं हुई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment