Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले, शुक्रवार का दिन वादों, दावों और राजनीतिक हिंसा की घटनाओं से भरा रहा। जहां एक तरफ पटना में एनडीए ने अपना बहुप्रतीक्षित घोषणापत्र जारी किया, वहीं दूसरी ओर मोकामा में हुई एक हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

NDA का ‘संकल्प पत्र’ जारी, 10 लाख नौकरियों का वादा
आज पटना (Bihar Chunav) में एनडीए के शीर्ष नेताओं, जिनमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान शामिल थे, ने गठबंधन का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। ‘विकसित बिहार, मोदी की गारंटी’ के नारे के साथ, एनडीए ने कई बड़े वादे किए:
- 10 लाख नई नौकरियां पैदा करना।
- किसानों से धान, गेहूं और मक्का की MSP पर खरीद की गारंटी।
- ‘लखपति दीदी’ योजना का विस्तार।
यह घोषणापत्र महागठबंधन द्वारा 28 अक्टूबर को जारी ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ के जवाब में आया है, जिसमें ‘हर परिवार एक सरकारी नौकरी’ का वादा किया गया था।
“ये ‘सॉरी पत्र’ है, कॉपी पेस्ट किया है” – तेजस्वी यादव
एनडीए के घोषणापत्र जारी होते ही, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे “कॉपी पेस्ट मेनिफेस्टो” और “जुमला पत्र” करार दिया। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, “एनडीए को ‘संकल्प पत्र’ नहीं, ‘सॉरी पत्र’ लाना चाहिए था। उन्हें बिहार की 14 करोड़ जनता से 20 साल के शासन के बाद भी राज्य को सबसे गरीब रखने के लिए माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने एनडीए के 10 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा, “ये मुझसे पूछते थे पैसा कहां से आएगा, अब ये बताएं कि ये कहां से लाएंगे?”
Bihar Chunav 2025: मोकामा में हत्या से गरमाई सियासत
चुनावी वादों के बीच मोकामा में हुई एक राजनीतिक हत्या ने ‘जंगलराज’ बनाम ‘कानून-राज’ की बहस को फिर से भड़का दिया। गुरुवार को मोकामा में ‘जन सुराज’ समर्थक और लालू यादव के पूर्व करीबी दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा है। इस घटना पर तेजस्वी यादव ने आज सरकार को घेरते हुए कहा, “आचार संहिता लगी है और लोग खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं। यह कैसा राज है?
चुनाव प्रचार में हो रही बाधा
इस बीच, चुनाव प्रचार भी बाधाओं से अछूता नहीं रहा। एनडीए के लिए प्रचार करने आरा आए बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण एक धान के खेत में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि, इस घटना में सभी सुरक्षित बच गए।
Also Read: Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) प्लांट में हादसा, मजदूर का हाथ कटने से हालत गंभीर





