Bihar Election Result 2025: विधानसभा चुनाव में छपरा सीट पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की चुनावी उम्मीदों को जनता ने ठुकरा दिया। खेसारी लाल यादव, जो अपनी फिल्मी लोकप्रियता के दम पर राजनीति में भी पैर जमाने का प्रयास कर रहे थे, इस बार चुनावी मुकाबले में टिक नहीं पाए।

मतगणना में बीजेपी के उम्मीदवार ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और अंततः खेसारी लाल यादव हार का सामना करने पड़े। खास बात यह रही कि 35 साल की युवा प्रत्याशी ने उन्हें पटखनी देते हुए सीट पर जीत हासिल की।
Also Read: झारखंड स्थापना दिवस आज, राज्य ने पूरे किए 25 वर्ष; मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह
हार के बाद खेसारी लाल यादव मतगणना स्थल से धीरे-धीरे निकले, मुंह छुपाए नजर आए और किसी तरह के बयान से परहेज किया। छपरा की जनता के फैसले ने यह साफ कर दिया कि स्टार पावर चुनाव जीतने के लिए हमेशा पर्याप्त नहीं होती।





