Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एपस्टीन फाइल विवाद में नाम के बावजूद बिल गेट्स AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे

On: February 17, 2026 2:43 PM
Follow Us:
एपस्टीन फाइल विवाद में नाम के बावजूद बिल गेट्स AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे
---Advertisement---

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे। इसके साथ ही समिट में उनके नहीं शामिल होने की अटकलें खत्म हो गई हैं।

add

आज सुबह से AI इम्पैक्ट समिट साइट से बिल गेट्स के नाम हटने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थी की शायद वो इस समिट में शामिल नहीं होंगे। क्योंकि उनका नाम कथित तौर पर इवेंट की ‘ग्लोबल विजनरीज’ लिस्ट से गायब हो गया था। लेकिन बिल गेट्स के प्रवक्ता ने आज उन अटकलों को खारिज कर दिया। आज सुबह गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि बिल गेट्स गुरुवार को कीनोट एड्रेस देंगे और उनका कार्यक्रम पहले जैसा ही रहेगा।

भारत में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट में देश-विदेश की कई प्रमुख तकनीकी हस्तियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी प्रभावों पर चर्चा करना है।

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 5 दिवसीय इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि AI का उपयोग मानवता के फायदे के लिए कैसे किया जा सकता है।

Also Read- झारखंड के पलामू में फूड प्वाइजनिंग से 175 लोग बीमार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment