बिहरा के रोहतास जिला में अकोढ़ीगोला में शादी के चार दिन बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। 8 फरवरी को चंदन कुमार की शादी दाउदनगर निवासी लवली चौधरी से हुई थी। शादी के बाद पति के नौकरी पर पटना लौटने पर लवली अपने कथित प्रेमी मोहम्मद अली के साथ करीब 8 लाख रुपये के जेवर, कीमती सामान और अन्य वस्तुएं लेकर फरार हो गई। पुलिस ने नालंदा जिला से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। किराए के मकान से सभी सामान भी बरामद कर लिया गया। डेहरी के एएसपी अतुलेश झा के अनुसार दोनों के बीच पहले से संबंध थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

लुटेरी दुल्हन लवली ने सोने-चांदी के आभूषण, कीमती उपहार, दो ट्रॉली बैग में कपड़े तो ली ही साथ में प्रेशर कुकर और मिक्सर ग्राइंडर भी साथ ले गई थी। इस घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई और जांच के दौरान नालंदा पुलिस से मिली सूचना के आधार पर हिलसा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दुल्हन लवली और उसके प्रेमी मोहम्मद अली को गिरफ्तार लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों की निशानदेही पर पटना के हनुमान नगर स्थित विकास कुमार के किराए के मकान में छापेमारी कर दो ट्रॉली बैग समेत सभी सामान बरामद कर लिया। डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि लवली और मोहम्मद अली के बीच पहले से प्रेम संबंध था। शादी के बाद दोनों ने सुनियोजित तरीके से कीमती सामान लेकर फरार होने की योजना बनाई थी। इस मामले में कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
Also Read- वैज्ञानिक अंतरिक्ष से धरती पर बिजली भेजने की तैयारी में लगे हैं





