Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सौपेंगे अपना इस्तीफा, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण

On: April 13, 2026 7:23 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल सौपेंगे अपना इस्तीफा, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण
---Advertisement---

बिहार की राजनीति के लिए कल का दिन एतिहासिक होने वाला है। अगले 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौपेंगे। इस बहुप्रतिक्षित इस्तीफे से बिहार की राजनीति में एक युग का अंत हो जाएगा। क्योंकि नीतीश कुमार बिहार में करीब 18-19 साल मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने बिहार में सबसे लंबी अवधि का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया। सूत्रों की मानें को कल ही नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है। जो कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

add

मंगलवार 3 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक
बिहार की राजधानी पटना में कल दोपहर 3 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस अहम बैठक की शिवराज सिंह चौहान करेंगे। शिवराज सिंह चौहान बिहार का पर्यवेक्ष रह चुके हैं। इस बैठक के बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी। एडीए की बैठख बिहार विधान सभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित की जाएगी। और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कल ही एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा।

कल हो सकता है बिहार के नए सीएम के नाम का एलान
बिहार के अगले मुख्यमंत्री ने नाम पर कल मुहर लग सकती है। बिहार में नई सरकार के गठन से पहले सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। एक ओर मुख्यमंत्री के का इस्तीफा होना होगा वहीं उसके कुछ ही घंटे पश्चात नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है। इस अहम इवेंट के लिए सीएम हाउस को 3 लेयर बैरिकेडिंग की गई है। यानी सुरक्षा व्यवस्था को लेकिर कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही है। की सुरक्षा दी गई है। यही नहीं बिहार के लोक भवन में नए सीएम के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। राज्यपाल के सेक्रेट्री ने लोक भवन में पटना के सभी अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है। इस बैठक में पटना के डीएम और एसएसपी सहित अन्य अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए।

लेकिन सबसे अहम सवाल सभी के मन में यही है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे? हमारे सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार सम्राट चौधरी का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। हालांकि बीजेपी खासकर मुख्यमंत्री के चुनाव में हमेशा से सरप्राइज करती आई है। जैसा की एमपी, छत्तीसगढ़,और राजस्थान में सीएम के चुनाव में बीजेपी ने किया है। ऐसे में कुछ जानकारों का ये भी कहना है कि कोई नया नाम भी उभरकर सामने आ सकता है।

Also Read- नकली पुलिस संग लूट करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment