Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज में एक अनोखी और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी शादी के रूप में सामने आई है। चीन के हेइवेई प्रांत की रहने वाली छियाओ जियाओ ने अपने इंडियन लवर चंदन सिंह से वैदिक रीति-रिवाजों से शादी की। यह सेरेमनी शनिवार, 6 दिसंबर को साहिबगंज के विनायक होटल में धूमधाम से हुई।

लंदन में पढ़ाई के दौरान दोस्ती और प्यार परवान चढ़ा
चंदन और शियाओ शियाओ की मुलाकात चीन और लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी। यह दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई और उन्होंने साथ में ज़िंदगी बिताने का फैसला किया। चंदन के पिता शंभू शंकर सिंह ने अपने बेटे के फैसले का सम्मान किया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की सारी तैयारियां कीं।
Also Read: IIT (ISM) धनबाद में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की शुरुआत, 36 घंटे तक चलेगा नवाचारों का मैराथन
सांस्कृतिक मेलजोल और प्यार की एक मिसाल
होटल में हुई शादी की सेरेमनी में दोनों परिवारों के सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच, चंदन और छियाओ जियाओ ने सात वचन लिए और एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। यह इंटरनेशनल शादी न केवल साहिबगंज के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी, बल्कि सांस्कृतिक मेलजोल और प्यार की एक मिसाल भी बन गई।





