Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ महापर्व पर CM नीतीश कुमार पहुंचे चिराग पासवान के आवास, सियासत में नए संकेत

On: October 27, 2025 9:17 AM
Follow Us:
छठ महापर्व पर CM नीतीश कुमार पहुंचे चिराग पासवान के आवास
---Advertisement---

छठ पूजा के महापर्व पर आज बिहार की राजनीति में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। CM नीतीश कुमार सोमवार को लोजपा (रामविलास पासवान) प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर खरना मनाने पहुंचे।

add

खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिराग पासवान के आवास पर गए और प्रसाद ग्रहण किया। चिराग पासवान ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसके जवाब में नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों नेताओं के बीच हुई इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात की सराहना की। कहा जा रहा है कि यह नजारा बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण की ओर इशारा कर सकता है।

Also Read: Patna: IRCTC होटल घोटाला मामले में लालू यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, दिल्ली की अदालत में रोज़ाना सुनवाई शुरू

सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच कुछ देर तक सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment