Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

IRCTC Scam News: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू, राबड़ी और तेजस्वी को बड़ा झटका

On: October 13, 2025 11:15 AM
Follow Us:
IRCTC Scam News: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू, राबड़ी और तेजस्वी को बड़ा झटका
---Advertisement---

IRCTC Scam News: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू यादव, राबड़ी यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ दो मामलों में आरोप तय करने को लेकर सुनवाई चल रही है। आईआरसीटीसी और ज़मीन के बदले नौकरी मामले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी आज अदालत में पेश हुए। मिली जानकारी के अनुसार अदालत ने अब आईआरसीटीसी में भ्रष्टाचार के आरोपों में लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत सभी 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

add

खबर के अनुसार, आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी यादव, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश के मुताबिक लालू प्रसाद यादव, राबड़ी यादव और तेजस्वी यादव कोर्ट में पेश हुए। यह मामला लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव के ठेके एक फर्म को देने में हुई अनियमितताओं से संबंधित है।

Also Read: मुजफ्फरपुर में सर्पदंश से मृत घोषित बच्चा जिंदा होने के दावे से हड़कंप

सीबीआई ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप दर्ज किए हैं। तीनों ने तर्क दिया कि सीबीआई के पास मुकदमा चलाने के लिए सबूतों का अभाव है। इस मामले में कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप दायर किए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment