Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: 75 वर्षीय वृद्धा से झांसे में सोने के आभूषण लेकर फरार हुए बदमाश

On: October 27, 2025 10:48 AM
Follow Us:
Dhanbad: 75 वर्षीय वृद्धा से झांसे में सोने के आभूषण लेकर फरार हुए बदमाश
---Advertisement---

Dhanbad News — धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के अशोक नगर बसेरा कॉम्प्लेक्स में एक गंभीर घटना सामने आई। यहां रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दो अपराधियों ने झांसा देकर सोने की चूड़ियां और अंगूठी लेकर फरार हो गए।

add

घटना की जानकारी वृद्धा के पुत्र सूरज जिंदल ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां पूजा करने मंदिर गई हुई थीं। शाम करीब पांच बजे लौटते समय घर के सामने दो व्यक्ति आए और बुजुर्ग महिला को घर की परेशानियों के निवारण का झांसा देकर उनके हाथ से सोने के आभूषण ले लिए। आरोपियों ने उन्हें बिना पीछे मुड़े 80 कदम चलने के लिए भी कहा।

जैसे ही महिला आगे बढ़ीं, दोनों अपराधी कॉलोनी से बाहर निकल गए। इसके बाद वहां तीसरा व्यक्ति बाइक लेकर आया और तीनों अपराधी धनसार की तरफ भाग निकले

Also Read: छठ महापर्व पर CM नीतीश कुमार पहुंचे चिराग पासवान के आवास, सियासत में नए संकेत

घटना अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। लुटे गए आभूषण का वजन लगभग 30 से 40 ग्राम है और मूल्य करीब 4 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में छानबीन जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment