Dhanbad News: शहर के बरमसिया मोहल्ला स्थित साकेत बिहार के पंचवटी टॉवर-1 में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। फ्लैट नंबर-201 में रहने वाले गृहस्वामी उत्तम कुमार प्रमाणिक मंगलवार दोपहर बाजार निकले हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान मौके का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़ा और भीतर घुसकर लाखों रुपये के जेवरात व 50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेकर फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार, जब गृहस्वामी घर लौटे तो मुख्य दरवाज़े का ताला टूटा हुआ मिला और कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध चोरों की तस्वीरें कैद हुई हैं जो घटनास्थल के पास घूमते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
Also Read: Ghatshila Bypoll: मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 73.88% वोटिंग दर्ज; पैसे बांटने की अफवाह निकली बेबुनियाद
स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। निवासियों का कहना है कि बहुमंजिला इमारत में इस तरह की घटना पुलिस गश्त और सुरक्षा प्रबंधों की कमजोरी को उजागर करती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।





