Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ED ने BCCL ठेकेदार और कोयला कारोबारी एलबी सिंह ( LB Singh ) सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी

On: November 21, 2025 11:39 AM
Follow Us:
Dhanbad: कोयला कारोबारी एलबी सिंह सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी
---Advertisement---

Dhanbad ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में बीसीसीएल के चर्चित ठेकेदार और बड़े कोयला कारोबारी एलबी सिंह सहित अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। छापामारी सुबह 6 बजे से जारी है और इसमें कुल 18 ठिकानों को शामिल किया गया है।

add

इस कार्रवाई का उद्देश्य बीसीसीएल द्वारा विभिन्न प्रकार के टेंडरों में हुई गड़बड़ी और अनियमितताओं की जांच करना है। अधिकारियों के अनुसार, धनबाद के अन्य कोयला कारोबारी भी इस जांच में शामिल हैं। इसके अलावा, ईडी की टीम कोलकाता में भी सक्रिय है, जहां वह कोयला कारोबार से जुड़े ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और आईएससीएल के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

यह मामला पहले भी सुर्खियों में रहा है। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने पहले एलबी सिंह के ठिकानों पर छापामारी की थी, जिसमें उनके खातों की जांच के दौरान 100 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे। इस कार्रवाई के बाद ईडी ने सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर मामले को आगे की जांच के लिए दर्ज किया था।

Also Read: Weather Alert: बिहार–झारखंड में ठंड ने दी दस्तक, अगले 48 घंटे में और गिरेंगे तापमान

अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी से जुड़ी पूरी जानकारी और जांच के परिणाम आने के बाद ही और विवरण सार्वजनिक किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment