Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई

On: March 21, 2026 6:36 PM
Follow Us:
'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई
---Advertisement---

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने तीसरे दिन भारत में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और कमाई का सिलसिला तेजी से जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन यानी 21 मार्च को फिल्म ने सुबह और दोपहर के शोज से करीब 38.21 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन  264 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है वहीं ग्रॉस कलेक्शन 314 करोड़ रुपये हो गया है।

add

ओपनिंग से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई

19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 103 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। पेड प्रीव्यू के साथ यह आंकड़ा करीब 146 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वर्ल्डवाइड ग्रॉस 300 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार कमाई कर ट्रेड सर्किट को चौंका दिया था। पहले दिन कुल 21,728 शोज में 50 लाख से ज्यादा दर्शकों की फुटफॉल दर्ज की गई।

‘वॉर 2’ को छोड़ा पीछे

फिल्म ने शानदार कमाई के साथ वॉर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘वॉर 2’ ने भारत में 237 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जिसे ‘धुरंधर 2’ ने महज तीन दिनों में पार कर लिया।

वीकेंड और ईद का मिल रहा है फायदा

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड और ईद की छुट्टियों का फिल्म को बड़ा फायदा मिल रहा है। शुक्रवार को थोड़ी गिरावट के बाद अब फिल्म की कमाई में फिर तेजी देखने को मिल रही है और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है।

जबरदस्त शुरुआत के बाद कायम रफ्तार

फिल्म ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली थी और अब पहले वीकेंड में ही बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। दर्शकों की भारी भीड़ और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इसके कलेक्शन को लगातार बढ़ा रहे हैं।

ओवरसीज में भी शानदार प्रदर्शन

विदेशों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है। ओवरसीज मार्केट में अब तक 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है। खास बात यह है कि फिल्म अभी तक अन्य भाषाओं में डब होकर रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि डब वर्जन आने के बाद इसकी कमाई में और उछाल आएगा। ‘धुरंधर 2’ न सिर्फ साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हो चुकी है, बल्कि इसकी रफ्तार देखकर साफ है कि यह आने वाले दिनों में और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Also Read-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment