Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग में हाथियों का तांडव, 6 लोगों को कुचलकर मार डाला

On: February 13, 2026 1:05 PM
Follow Us:
हजारीबाग में हाथियों का तांडव, 6 लोगों को कुचलकर मार डाला
---Advertisement---

हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के गोंडलपुर स्थित गांव में देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने 6 लोगों को कुचल दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल थाना से केवल 1 किलोमीटर की दूरी पर है। हादसा रात के समय हुआ, जब अधिकांश ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे। अचानक हाथियों का झुंड गांव में घुस आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

add

पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुसा और कच्चे मकानों को रौंदने लगा। मकान से भागने के दौरान 6 लोगों को हाथियों ने कुचल दिया। मरने वालों में सूरज भूइयां, उनकी बहू सुमन देवी, दो मासूम बच्चे, मंगरा भुईयां और धनेश्वर राम शामिल हैं। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं।

झारखंड में हाथियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों की झुंड ने पहले बोकारो में दो दिनों के अंदर 5 लोगों की जान ले ली और अब हजारीबाग में 6 लोगों को कुचलकर मार डाला। सरकार इन घटनाओं पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग हाथियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की सहायता ले रहा है। साथ ही हालात पर काबू पाने के लिए विशेष विशेषज्ञ टीमों के साथ क्विक रिस्पांस टीमें (QRT) तैनात की जा रही हैं। इसके बावजूद हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

क्षेत्र में करीब 42 जंगली हाथियों का झुंड सक्रिय बताया जा रहा है, जो छोटे-छोटे समूहों में बंटकर इधर-उधर घूम रहा है। इनमें से पांच हाथियों का एक आक्रामक समूह लगातार गांवों की ओर बढ़ रहा है। लुगुबुरु पहाड़ियों और आसपास के जंगलों में हाथियों की अधिक गतिविधि देखी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment