शनिवार दोपहर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी बाईपास पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। हादसे में 201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत हो गई। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

201 कोबरा बटालियन के जवान जगदलपुर से अपने ठिकाने लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार मारुति डिजायर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार सीधे ट्रक के नीचे घुस गई और उसकी छत पूरी तरह उखड़ गई। कार में सवार जवान अंदर फंस गए और तुरंत मदद नहीं मिलने की वजह से 4 जवानों की मौत हो गई।
राहगीरों ने बाताया कि टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर जवानों को बाहर निकाला।
चारों जवानों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया । जबकि गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक तेज रफ्तार कार होने की वजह से सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ी। सीधा टकराव इस भयानक हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरी संवेदना शोक का माहौल है।
Also Read- देवघर की शिव बारात में इस बार भक्ति के साथ सामाजिक चेतना का संदेश गूंजेगा





