Jamtara News: भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को सेंट जोसेफ स्कूल, जामताड़ा के प्रांगण में हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार हॉकी जामताड़ा द्वारा बालक एवं बालिका वर्ग का एक दिवसीय फ्रेंडशिप मैच आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण प्रधान और सेवानिवृत्त जॉइंट डायरेक्टर डॉ. गोपाल कृष्ण झा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हॉकी भारत की गौरवशाली पहचान रही है, और युवाओं को इस खेल से जुड़कर अनुशासन व टीम भावना का पाठ सीखना चाहिए।
बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दुलाडीह विजेता रहा, जबकि आर.जे.आर.जे. प्लस टू हाई स्कूल, करमाटांड़ उपविजेता घोषित किया गया।
वहीं बालक वर्ग में आर.जे.आर.जे. प्लस टू हाई स्कूल, करमाटांड़ ने विजेता का खिताब जीता और सेंट जोसेफ स्कूल, श्रीरामपुर उपविजेता रहा।
विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Also Read: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का देवघर में जोरदार स्वागत
हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ. भास्कर चांद ने बताया कि भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर के 500 जिलों में एक साथ हॉकी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसके माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।





