Garhwa News: जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध बालू खनन और तस्करी का खेल खुलेआम जारी है। हालात यह हैं कि रंका थाना, प्रखंड, और अंचल कार्यालय के सामने से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर बिना रोक-टोक गुजर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है।

NGT की रोक, जनता परेशान
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा बालू खनन पर रोक के चलते आम जनता को सरकारी या निजी निर्माण कार्यों में बालू नहीं मिल पा रही है। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए बालू माफिया ऊंचे दामों पर बालू बेच रहे हैं, जिससे आम लोगों को आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है।
Also Read: बालू माफियाओं का आतंक जारी, अधिकारी बने मूकदर्शक; जांच टीम गठित
प्रशासन का दावा: जल्द होगी कार्रवाई
इस पूरे मामले पर जब मीडिया ने बात की, तो जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने जानकारी दी कि:
“अवैध बालू कारोबार पर लगाम कसने के लिए अनुमंडल स्तर पर जांच टीम गठित की गई है। दो से तीन दिनों के भीतर छापेमारी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
हालांकि ज़मीनी हालात अब भी प्रशासनिक निष्क्रियता की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और आम जनता की समस्याएं बढ़ रही हैं।





