Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

गिरिराज सिंह का Rahul Gandhi पर तीखा हमला: बताया ‘नालायक’ और ‘देशद्रोही’, सेना विरोधी भाषा बोलने का आरोप

On: June 6, 2025 6:58 PM
Follow Us:
rahul gandhi
---Advertisement---

Patna: Rahul Gandhi के बिहार दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्हें “नालायक” और “देशद्रोही” तक कह दिया।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर देश का अपमान कर रहे हैं और उनकी जुबान पाकिस्तान जैसी हो गई है।

बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी सरेंडर वाला बयान देकर भारतीय सेना की शौर्यगाथा को बदनाम कर रहे हैं। वह सेना के बलिदान का अपमान करते हैं। यह वही भाषा है जो पाकिस्तान बोलता है। ऐसे लोगों का जनता को विरोध करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “1971 की लड़ाई में इंदिरा गांधी नहीं, भारत की सेना ने जीत हासिल की थी। उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष में होते हुए भी राष्ट्र के साथ खड़े थे। आज राहुल गांधी जैसे नेता सेना का मजाक उड़ा रहे हैं और देश के भीतर फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।”

गिरिराज सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान राहुल गांधी ही डिफैक्टो प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं किया।

Rahul Gandhi का पलटवार

राहुल गांधी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे और राजगीर में आयोजित “संविधान सुरक्षा सम्मेलन” में भाग लिया। उन्होंने मंच से केंद्र और राज्य सरकारों की कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जमकर आलोचना की।

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, “ट्रंप ने 11 बार कहा कि उन्होंने मोदी जी से सरेंडर करवा लिया, लेकिन मोदी जी इसका खंडन भी नहीं कर पाए। यह सच्चाई है कि वो झुक गए थे।” उन्होंने आरएसएस पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह उसके विचारों से लड़ते रहेंगे।

नीतीश कुमार पर भी तंज कसते हुए राहुल ने कहा, “मुख्यमंत्री बार-बार पाला बदलते हैं। इससे जनता का भरोसा टूटता है और लोकतंत्र की नींव कमजोर होती है।”

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: RJD में ‘जयचंद’ की गूंज: तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित करने पर Tejashwi Yadav बोले – “लालू जी का निर्णय सर्वोपरि”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment