उत्तरी गोवा के आरपोरा में स्थित बिर्च बाई रोमियो लेन क्लब में देर रात भीषण आग लग गई। घटना रात 12:04 बजे हुई। भीषण आग में तीन महिलाओं और 20 पुरुषों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण सिलेंडर विस्फोट बताया जा रहा है।

अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई। पीड़ितों में कुछ पर्यटक शामिल हैं, जबकि ज्यादातर मृतक स्थानीय निवासी हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
Also Read: देवघर से बीजेपी का हुंकार, जेपी नड्डा बोले– हेमंत सरकार ने राज्य को लूट का अड्डा बनाया
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, क्लब ने अग्निशमन सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।





