Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मारुति ब्रेजा कार से बकरी चोरी करने वाला गिरोह धराया

On: April 9, 2026 2:20 PM
Follow Us:
मारुति के ब्रेजा कार से बकरी चोरी करने वाला गिरोह धराया
---Advertisement---

परसुडीह क्षेत्र में कार से बकरी चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य बुधवार शाम करीब सात बजे लोगों के हत्थे चढ़ गया। ये घटना झारखंड के जमशेदपुर के परसुडीह में गोलपहाड़ी स्थित गायत्री मंदिर के पास की है। जहां भाग रहे बकरी चोरों को स्थानीय युवकों ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गये युवक की पहचान मानगो निवासी राजा के रूप में हुई है। वहीं राजा का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

add

जानकारी के अनुसार बागबेड़ा निवासी रवि कुमार के घर के पास से उसकी बकरी चोरी हो गयी थी। संदेह होने पर जब उसने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार से दो युवक आते दिखायी दिए। दोनों ने पहले बकरी को ब्रेड खिलाकर अपने पास बुलाया और फिर अचानक उसे कार में डालकर फरार हो गए।

रवि कुमार ने तत्काल कार की तस्वीर स्थानीय युवकों के साथ साझा की और कार की खोजबीन में जुट गए। कुछ देर बाद वही कार गोलपहाड़ी की ओर जाती दिखायी दी। इसके बाद युवकों ने कार का पीछा किया और गोलपहाड़ी के पास ओवरटेक कर रोक लिया। जैसे ही बकरी चोरी की बात फैली आसपास के लोग भी जुट गये और दोनों युवकों की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान मौका पाकर एक युवक भाग निकला जबकि राजा को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर में स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने पर विवाद, महिला से दिनदहाड़े मारपीट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment