Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

On: April 13, 2025 12:31 PM
Follow Us:
आईईडी ब्लास्ट
---Advertisement---

Jharkhand News : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

add

राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों ने शहीदों के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा शहीदों के परिजनों के साथ रहेगी.उन्होंने नक्सलवाद को भी पूरे देश की समस्या बताया, जो अब समाप्ति की ओर है. उन्होंने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

गौरतलब है कि शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे पहले से लगाए गए IED को ब्लास्ट कर दिया गया था. विस्फोट में 203 कोबरा बटालियन के आरओ विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान गंभीर रूप से घायल हो गये.दोनों घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर हेलीकॉप्टर के जरिये रांची भेजा गया. लेकिन इलाज के दौरान घायल सुनील धान की मौत हो गई.

उधर, चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए 203 कोबरा बटालियन के जवान विष्णु सेनी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने रविवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन रांची के राज अस्पताल पहुंचे.उन्होंने डॉक्टरों से जवान के इलाज की प्रगति के बारे में जानकारी ली और उनके बेहतर एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन नहीं होगा। जेएमएम 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

शेयर बाजार फिर हुआ क्रैश, चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स करीब 2000 प्वाइंट लुढ़का

दुनियाभर में आज है वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

दुनियाभर में आज वर्ल्ड वाटर डे मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इसे क्यों मनाया जाता है?

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

महगामा विधानसभा में 5.06 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास, दीपिका पांडेय सिंह ने रखी आधारशिला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह नहीं खोलने पर ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

Leave a Comment