Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Gumla News: तेज रफ्तार ने ली एक युवक की जान, दूसरा गंभीर रूप से घायल

On: June 3, 2025 7:46 PM
Follow Us:
तेज रफ्तार ने ली एक युवक की जान, दूसरा गंभीर रूप से घायल
---Advertisement---

Gumla News: जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत नाथपुर के पास मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

add

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।दोनों युवकों की पहचान बसिया प्रखंड के कोलोंगा गांव निवासी के रूप में की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक काफी तेज रफ्तार गति से चल रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Also Read: Bhagalpur News: भागलपुर के नवगछिया में युवती का शव बरामद,इलाके में मची खलबली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment