Monday, June 16, 2025
spot_img
HomeTV45 NewsHemant Soren के 34 विधायक कितने धनवान? कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे!

Hemant Soren के 34 विधायक कितने धनवान? कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे!

Hemant Soren: राजनीति में अक्सर किस्मत पलटते देर नहीं लगती, और कई बार जनप्रतिनिधियों की संपत्ति देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

देशभर के विधायकों की कुल संपत्ति जोड़ दी जाए तो यह कई राज्यों के सालाना बजट से भी ज्यादा होती है। वर्तमान में भारत में कुल 4092 विधायक हैं, जिनकी सम्मिलित संपत्ति लगभग 73,348 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय जैसे तीन राज्यों के सालाना बजट से भी अधिक है।

Hemant Soren: झारखंड के विधायक कितने अमीर?

हालांकि, झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक संपत्ति के मामले में अन्य क्षेत्रीय दलों के मुकाबले थोड़े पीछे हैं। झामुमो के 34 विधायकों की कुल संपत्ति 214 करोड़ रुपये है। इसका मतलब है कि औसतन हर विधायक के पास लगभग 6 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Hemant Soren: दूसरे राज्यों के आंकड़े

बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के 49 विधायकों की कुल संपत्ति 339 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि राजद के 76 विधायकों के पास लगभग 454 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ओडिशा की बीजेडी के 51 विधायकों की संपत्ति 732 करोड़ रुपये है, यानी प्रति विधायक औसतन 14 करोड़ रुपये से ज्यादा।

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

सबसे अमीर विधायक कौन?

भारत के सबसे अमीर विधायक हैं महाराष्ट्र के घाटकोपर ईस्ट से भाजपा विधायक पराग शाह, जिनकी कुल संपत्ति 3383 करोड़ रुपये है। इनके बाद आते हैं:

  • डीके शिवकुमार (कर्नाटक, कांग्रेस) – 1413 करोड़
  • केएच पुट्टास्वामी गौड़ा (कर्नाटक, निर्दलीय) – 1267 करोड़
  • प्रियाकृष्णा (कर्नाटक, कांग्रेस) – 1156 करोड़
  • चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश, टीडीपी) – 931 करोड़
  • नारायणा पोंगुरू (नेल्लोर सिटी, टीडीपी) – 824 करोड़
  • वाइएस जगन मोहन रेड्डी (पुलिवेंदुला) – 757 करोड़
  • प्रशांति रेड्डी वेमीरेड्डी (कोवूर, टीडीपी) – 716 करोड़
  • जेपी पटेल (मानसा, गुजरात भाजपा) – 661 करोड़
  • सुरेश बीएस (हेब्बल, कांग्रेस) – 648 करोड़

सबसे कम संपत्ति वाले विधायक कौन हैं?

संपत्ति के मामले में सबसे नीचे हैं बंगाल के इंदस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक, जिनकी कुल संपत्ति मात्र 1700 रुपये है। इनके अलावा:

  • नरिंदर पाल सिंह सावना (पंजाब)
  • नरिंदर कौर भराज (संगरूर, पंजाब)
  • मेहराज मलिक (डोडा, जम्मू-कश्मीर)
  • पुंडरीकायस्थ साहा (नवदीप, बंगाल)
  • अनिल कुमार अनिल प्रधान (चित्रकूट, यूपी)
  • संझली मुर्मू (बंगरीपोशी, ओडिशा)
  • चंदना बाउरी (सलतोरा, बंगाल)
  • नंदिता देवरामा रियांग (राइमा वैली, त्रिपुरा)
  • रामवृक्ष सदा (अलौली, बिहार) – जिनकी संपत्ति करीब 70 हजार रुपये है।

इस रिपोर्ट से साफ है कि राजनीति में एक तरफ करोड़ों की संपत्ति वाले विधायक हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसे भी हैं जो आज भी बेहद साधारण जीवन जी रहे हैं।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments