भारत और न्यूज़ीलैंड में बीच आज शाम होने वाला है महामुकबला। भारत अगर ये मैच जीतता है तो एक साथ बनाएगा कई नए रिकॉर्ड। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 2026 आज शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। अगर भारत कल जीत जाता है तो यह न सिर्फ 2024 के बाद दूसरी खिताबी जीत होगी बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी टूट जाएंगे और कई नए रिकॉर्ड बनेंगे।

पहली टीम जो 3 बार T20 वर्ल्ड कप जीतेगी
भारत ने पहले 2007 और 2024 में खिताब जीता है। तीसरी जीत के साथ भारत इंग्लैंड के दो जीत (2010, 2022) के रिकॉर्ड को तोड़कर अकेली सबसे सफल टीम बन जाएगा। कोई भी देश अभी तक 3 बार T20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है।
पहली टीम जो लगातार 2 T20 वर्ल्ड कप जीतेगी
2024 की जीत के बाद 2026 में दोबारा खिताब जीतना भारत को पहली ऐसी टीम बनाएगा जो लगातार दो T20 वर्ल्ड कप जीता हो। पहले वेस्टइंडीज (2012, 2016) और इंग्लैंड (2010, 2022) में जीता था। लेकिन अभीतक कोई भी टीम लगातार दो बार नहीं जीत पाई है।
सबसे ज्यादा T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचना
भारत पहले 4 फाइनल (2007, 2014, 2022, 2024) में पहुंच चुका है। 2026 में पहुंचकर यह 5वीं बार होगा, जो पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के तीन-तीन बार से ज्यादा होगा। यह भारतीय टीम की मजबूती को दिखलाता है।
पांच वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली एशिया की पहली टीम बन जाएगी
भारत ने 1983 और 2011 में वन डे वर्ल्ड कप जीता है। साथ ही 2007 और 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीता है





