Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro: चंदनकियारी में खाद-बीज दुकानों की हुई जांच, आंगनबाड़ी केंद्र में पाई गई लापरवाही

On: September 27, 2025 11:17 PM
Follow Us:
चंदनकियारी में खाद-बीज दुकानों की हुई जांच, आंगनबाड़ी केंद्र में पाई गई
---Advertisement---

Bokaro News: बोकारो उपायुक्त के निर्देशानुसार, शनिवार को वरीय प्रभारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा ने चंदनकियारी प्रखंड के बोगुला पंचायत अंतर्गत माचाटांड़ गाँव का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया और किसानों के लिए उन्नत बीज एवं गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की उपलब्धता का आकलन किया।

add

निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानें बंद पाई गईं, जिस पर एसडीएम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले बीज एवं उर्वरक रखें ताकि किसान बेहतर फसल उत्पादन कर सकें। उन्होंने कहा कि अन्य गाँवों में भी इसी तरह के निरीक्षण किए जाएँगे और संबंधित दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएँगे।

Also Read: ज्वेलरी की दुकान में चोरी की कोशिश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

इसी क्रम में, एसडीएम प्रांजल ढांडा ने माचाटांड़ आंगनवाड़ी केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। नामांकित 25 बच्चों में से मात्र 8 ही उपस्थित पाए गए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को फटकार लगाई और अगले दिन से सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान, आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर लगा हैंडपंप भी खराब पाया गया, जिसे तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर पंचायत प्रधान श्यामपद गोराई ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।

इस अवसर पर बीटीएम हरस्वती लालोरी, प्रहलाद गोराई सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment