Jamshedpur News: जमशेदपुर में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह—की अद्वितीय शहादत को नमन करते हुए वीर बाल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में चित्र प्रदर्शनी सह विचार गोष्ठी के रूप में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य साहिबजादों के बलिदान, साहस और त्याग को स्मरण करते हुए युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं झारखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
Also Read: शहीद निर्मल महतो की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया माल्यार्पण
कार्यक्रम स्थल पर साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और शहादत से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं विचार गोष्ठी के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है और आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र सेवा और साहस के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।





