Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हस्तरेखा शास्त्र में गुरु पर्वत पर बना स्क्वायर यानी वर्ग अत्यंत शुभ माना जाता है

On: March 8, 2026 2:29 PM
Follow Us:
हस्तरेखा शास्त्र में गुरु पर्वत पर बना स्क्वायर यानी वर्ग अत्यंत शुभ माना जाता है
---Advertisement---

हस्तरेखा शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि गुरु पर्वत पर बना स्क्वायर या वर्ग को नेतृत्व, ज्ञान, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस किसी व्यक्ति के हाथ में यह चिन्ह होता है वो अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के बल पर जीवन में शिखर पर पहुंचता है।

add

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं और चिन्हों का विशेष महत्व माना जाता है। हथेली के अलग-अलग पर्वत व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन की दिशा के बारे में संकेत देते हैं। तर्जनी उंगली यानी इंडेक्स फिंगर के नीचे स्थित स्थान को गुरु पर्वत कहा जाता है। यदि इस गुरु पर्वत पर वर्ग यानी स्कावयर का चिन्ह बनता है, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस चिन्ह को हस्तशास्त्र में अक्सर “टीचर स्क्वायर” भी कहा जाता है।

गुरु पर्वत पर बने स्क्वायर का महत्व

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत बृहस्पति ग्रह से जुड़ा जिसे गुरु भी कहते हैं। गुरु को ज्ञान, धर्म, नेतृत्व और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना जाता है। यदि यह पर्वत उभरा हुआ हो और उस पर वर्ग यानी स्कावयर का चिन्ह दिखाई दे तो यह व्यक्ति के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोग अक्सर समाज में सम्मानित होते हैं और अपने ज्ञान या नेतृत्व के कारण देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाते हैं। गुरु पर्वत पर बने स्क्वायर को टीचर्स स्क्वायर भी कहा जाता है। इसे  नेतृत्व और सफलता का संकेत माना जाता है। गुरु पर्वत पर बने स्वायर व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों से बचाने का संकेत देता है। यानी जिस भी व्यक्ति के हाथ में ये चिह्न होगा वो मुसीबतों से बच निकलेगा।

गुरु पर्वत पर बने स्क्वायर नेतृत्व और सफलता का संकेत भी देता है

गुरु पर्वत पर बने वर्ग का चिन्ह को नेतृत्व क्षमता का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने दम पर मेहनत से उच्च पद प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्तियों को प्रशासन, प्रबंधन, शिक्षा या सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना रहती है।

गुरु पर्वत पर बने स्क्वायर से आध्यात्मिक ज्ञान और बुद्धिमत्ता बढ़ती है

गुरु पर्वत को आध्यात्मिकता और धर्म से जोड़कर भी देखा जाता है। इस चिन्ह वाले लोगों को आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि हो सकती है। ऐसे व्यक्ति धार्मिक, दार्शनिक या आध्यात्मिक विचारों को समझने और समझाने में सक्षम होते हैं। कई बार ऐसे लोग दूसरों को मार्गदर्शन और परामर्श देने में भी सफल होते हैं और अपने जीवन में लाइफ कोच का काम करते देखे जाते हैं।

Also Read- भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ICC T20 वर्ल्ड कप महामुकाबला, भारत जीतेगा को तो बनाएगा कई नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment