वित्तीय अनियमितताओं के चलते रांची के अरगोड़ा चौक स्थित साहू वाइन शॉप पर रविवार 8 मार्च को आयकर विभाग का छापा पड़ा है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है कि वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। करीब दो से तीन घंटों से आयकर विभाग की टीम लगातार जांच में जुटी रही। दुकान से जुड़े सभी जरूरी कागजात और लेन-देन के दस्तावेजों को खंगाला गया।

हम आपको बता दें रांची के अरगोड़ा चौक स्थित वीरेन साहू का लीकर बार एंड रेस्टूरेंट विवाद की वजह से पिछले कई महीनों से बंद है। इसी लीकर बार एंड रेस्टूरेंट को किन्नरों के डांस और छेड़खानी सामने आने के बाद सील कर दिया गया था। किन्नरों ने लीकर बार एंड रेस्टूरेंट के बाहर जमकर बवाल मचाया था।
जानकारों की मानें तो साहू वाइस शॉप पर वित्तीय अनियमितताओं के संदेह में यह कार्रवाई की गई। घंटों कार्रवाई के बाद इंनकम टैक्स टीम कई अहम दस्तावेज अपने साथ ले गई।
इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल को लेकर विवाद, रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन





