Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

बिहार में ‘INDIA’ गठबंधन की जीत निश्चित, शपथ ग्रहण में फिर आऊंगा: MK Stalin

On: August 27, 2025 8:19 PM
Follow Us:
MK Stalin
---Advertisement---

मुजफ्फरपुर: बिहार में चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होने आए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

उन्होंने कहा कि बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत तय है और वह जीत के बाद होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में फिर से भाग लेने आएंगे।

MK Stalin ने  राहुल-तेजस्वी की जमकर तारीफ

मुजफ्फरपुर में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमके स्टालिन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन दोनों की एकजुटता देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए है, और यह दो भाइयों की दोस्ती है। स्टालिन ने राहुल और तेजस्वी की मित्रता की तुलना अपने पिता करुणानिधि और लालू प्रसाद यादव की घनिष्ठ दोस्ती से की, और कहा कि लालू यादव का साहस ही उन्हें देश के बड़े नेताओं में से एक बनाता है।

उन्होंने कहा, “पिछले एक महीने से पूरा भारत केवल बिहार को देख रहा है। यही बिहार की ताकत है। यही राहुल गांधी की ताकत है। यही तेजस्वी यादव की ताकत है।”

’65 लाख वोटरों के नाम हटाना लोकतंत्र की हत्या’

स्टालिन ने चुनाव आयोग और भाजपा पर 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ और ‘आतंकवाद से भी खतरनाक’ बताया। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि अगर सही तरीके से चुनाव हुए तो भाजपा की हार निश्चित है।

‘बिहार ने लोकतंत्र पर खतरे का बिगुल फूंका’

स्टालिन ने कहा कि बिहार में राहुल और तेजस्वी का आंदोलन भाजपा की ‘विश्वासघाती राजनीति’ को हरा देगा। उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी देश के लोकतंत्र पर खतरा आया, उसका बिगुल बिहार ने ही फूंका। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव की भी याद दिलाई, जब ‘इंडिया’ गठबंधन ने 400 सीटों का सपना देखने वाली भाजपा को 240 सीटों पर समेट दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand को नितिन गडकरी का तोहफा, झारखंड में सड़क निर्माण को मिली नई रफ्तार, राज्य को मिलेगा विकास का नया आयाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment