Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इंडिगो ने DGCA को दिया जवाब: संकट के पीछे बताई ये 5 वजह, कार्रवाई की आशंका

On: December 10, 2025 11:58 AM
Follow Us:
इंडिगो ने DGCA को दिया जवाब: संकट के पीछे बताई ये 5 वजह, कार्रवाई की आशंका
---Advertisement---

New Delhi: देश भर में हजारों उड़ानें रद्द होने और यात्रियों को हुई भारी परेशानी के मामले में, इंडिगो एयरलाइंस ने आखिरकार सोमवार शाम को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। कंपनी के सीईओ और सीओओ द्वारा हस्ताक्षरित इस जवाब में यात्रियों से “गहरा खेद” और “हृदय से माफी” मांगी गई है, लेकिन संकट के मुख्य कारण पर स्पष्ट जवाब देने से कंपनी बची है।

add

कई अप्रत्याशित कारकों का संयोग

इंडिगो ने अपने जवाब में कहा है कि यह समस्या “कई कारकों के दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित संयोग” से पैदा हुई, जिन्हें अभी “सटीक रूप से चिह्नित करना संभव नहीं है”। हालांकि, कंपनी ने “प्रारंभिक योगदान देने वाले कारक” के रूप में पांच मुख्य वजहें बताई हैं:

  1. छोटी-मोटी तकनीकी खराबी।

  2. सर्दी के लिए उड़ानों के समय-सारणी में बदलाव।

  3. खराब मौसम।

  4. हवाई अड्डों पर बढ़ती भीड़।

  5. नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) फेज-2 नियमों का लागू होना।

DGCA से मांगा और समय

इंडिगो ने DGCA से अपने रूटकॉज एनालिसिस (मूल कारण विश्लेषण) के लिए और समय मांगा है। कंपनी का तर्क है कि शो-कॉज नोटिस के नियमों के तहत उन्हें जवाब देने के लिए 15 दिन का वक्त मिलता है।

इंडिगो ने यह भी दावा किया है कि वह दिसंबर की शुरुआत में जब ये सभी कारक एक साथ आए, तो क्रू की उपलब्धता अचानक कम हो गई। इससे नेटवर्क पर दबाव बढ़ा, जिसके बाद 5 दिसंबर को कंपनी ने फंसे यात्रियों को निकालने और सेवाओं को सामान्य करने के लिए “नेटवर्क रिबूट” (यानी बड़ी संख्या में उड़ानें जानबूझकर रद्द करना) किया। कंपनी के अनुसार, 6 दिसंबर से सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं।

DGCA असंतुष्ट, कार्रवाई की तैयारी

DGCA इंडिगो के इस जवाब का अध्ययन कर रहा है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि नियामक एजेंसी इसे संतोषजनक नहीं मान रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

सूत्रों के अनुसार, नियामक एजेंसी इंडिगो के “समय मांगने” से संतुष्ट नहीं है और एयरलाइन के खिलाफ कड़ी सजा की तैयारी में है, क्योंकि कंपनी अपने मैनेजमेंट और प्लानिंग में हुई बड़ी चूक को स्पष्ट नहीं कर पाई है।

यह भी पढे: CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ED मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment