Dhanbad News: खबर धनबाद के झरिया से है जहाँ लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झरिया स्थित ऐतिहासिक राजा तालाब का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले घाटों की साफ-सफाई, जमीन का समतलीकरण और लाइटिंग की व्यवस्था पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि छठ आस्था का पर्व है, इसलिए सभी घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कोई व्रती किसी परेशानी का सामना न करे। उन्होंने प्रशासन से गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए गहरे पानी वाले हिस्सों में बैरिकेडिंग करने पर जोर दिया गया है।
Also Read: AQI: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, बिहार और झारखंड में ‘खराब’ से ‘मध्यम’ तक बढ़ी
इस दौरान धनबाद एसडीएम राजेश कुमार, सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार और बोरागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।





