Jamshedpur News: जमशेदपुर के किताडीह स्थित इमामबाड़ा मैदान को रेलवे द्वारा चहारदीवारी किए जाने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मैदान वर्षों से सामाजिक, धार्मिक और खेलकूद गतिविधियों का केंद्र रहा है।

मौजूद मैदान से मुहर्रम का अखाड़ा और ख्वाजा साहब का उर्स आयोजित किया जाता है। इसके अलावा शादी-विवाह, खेलकूद और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी इसका नियमित उपयोग होता रहा है।
स्थानीय मुहर्रम कमेटी ने रेलवे की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि रेलवे को जमीन की वास्तविक आवश्यकता है तो उसका स्पष्ट उपयोग किया जाए, लेकिन बिना जरूरत जनभावनाओं के खिलाफ जबरन घेरना ठीक नहीं।मंगलवार को रेलवे की टीम जेसीबी मशीन लेकर मैदान घेरने पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका और टीम को लौटना पड़ा।
प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीआरएम से मुलाकात कर अपनी आपत्ति लिखित में पेश करेगा। फिलहाल मैदान की चहारदीवारी का काम रुका हुआ है, लेकिन क्षेत्र में तनाव और चर्चा जारी है।





